जामुल नहर में मिला युवक का शव

मंगलवार को जामुल राजीव नगर से गुजरती नहर में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना तत्काल जामुल थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से नहर से शव को निकाला। शव में किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं नहर से गुजर रहे एक व्यक्ति ने नहर में पड़े शव को देखा था जिसके बाद उसके द्वारा स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी गई थी। पुलिस के अनुसार शव दो दिन पुराना हो सकता है। लाश की शिनाख्ति के प्रयास जामुल थाना पुलिस द्वारा किए जा रहे हैं। आसपास के थानों में भी शव मिलने की जानकारी दी जा चुकी है।मृतक की आयु लगभग 40 वर्ष की है। इस पूरे मामले की जानकारी जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पांडे ने दी। युवक की हत्या की गई या उसने आत्महत्या की इस मामले में भी पुलिस के पड़ताल जारी है

By editor