दुर्ग छत्तीसगढ़ महोत्सव राज्योत्सव 2025 में दुर्ग के गंजपारा परिसर में संस्कृति, संगीत का अनूठा संगम देखने को मिला। लोगों की भीड़ विभिन्न स्टॉलों और प्रदर्शनियों में उमड़ पड़ी। विभागीय प्रदर्शनियां राज्योत्सव को और भी आकर्षक बना रही है। 25वी रजत जयंती के पावन अवसर पर राज्योत्सव के मुख्य अतिथि विजय बघेल एवं विधायक साजा ईश्वर साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथियों के द्वारा विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया। छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती राज्योत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने प्रदेशवासियों को राज्योत्सव की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में राज्य के स्थापना दिवस को हरसोलश के साथ मनाया जा रहा है एवं विभिन्न प्रकार के आयोजन भी किया जा रहे हैं इन अयोध्या में प्रशासनिक महत्व के साथ-साथ सामाजिक संगठन एवं आम जनमानस भी हिस्सा ले रहे हैं और इस पल को यादगार बना रहे हैं।।

