हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर जामुल में निकाली गई शोभायात्रा में प्रार्थी छोटू निर्मलकर के पेट में चाकू टिकाकर चार आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। पैसे नहीं दिए जाने पर आरोपियों ने प्रार्थी के साथ मारपीट की थी जिसकी रिपोर्ट प्रार्थी ने थाना जामुल में दर्ज कराई थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पांडे ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर टीम बनाई टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है इनके कब्जे से दो बटनदार चाकू भी जप्त किए गए हैं। इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।जामुल थाना प्रभारी कपिलदेव पांडे ने बताया कि थाना क्षेत्र में किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अपराधियों की धर पकड़ को लेकर पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

