भिलाई।चरोदा के दादर रोड पर एक अज्ञात युवक की बेरहमी से हत्या कर उसका शव जला दिया गया। इस निर्मम अपराध से इलाके में सनसनी फैल गई है।
आरोपी ने युवक की पहचान छिपाने के मकसद से वारदात को अंजाम देने के बाद उसके शव को आग के हवाले कर दिया। शव का चेहरा पूरी तरह जल चुका है, जिससे मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी, सीएसपी तथा थाना प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे।पुलिस टीम ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की अपराधियों का सुराग लगाने के लिए तमाम साक्ष्य एकत्र किए गए। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और मृतक की पहचान के लिए प्रयास जारी है।

