पूरे विश्व सहित भारत देश में एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के भिलाई शहर में भी सिखों के पहले गुरु गुरु नानक देव जी का 556 व प्रकाश पर्व मनाया गया इस मौके पर भिलाई के सभी छोटे बड़े गुरुद्वारे में विशेष कीर्तन सभाओं एवं गुरबाणी का पाठ किया गया इसी कड़ी में भलाई के सेक्टर 6 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में भी विशेष आयोजन किए गए जिसमें सिख समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होकर अमृतवाणी की वर्षा में शराबोर होते नजर आए देर शाम तक संगत का आना-जाना लगा रहा और सभी श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और आदर के साथ गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन कर अपना माथा टेका और पूरे परिवार के लिए सुख समृद्धि का आशीष मांगा इसी के साथ गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी द्वारा इस विशेष अवसर पर गुरु का लंगर लगाया गया था जिसमें श्रद्धालुओं ने लंगर का स्वाद चखा और महाप्रसाद ग्रहण किया दर्शन करने आए और भक्ति लाभ लेने आए श्रद्धालुओं के चरण पादुकाओं के लिए जोड़ा घर भी बनाया गया था जिसमें श्रद्धालु अपनी चरणों में सुरक्षित रख रहे थे और फिर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे गुरुद्वारा प्रबंधन के प्रधान एवं छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के महासचिव गुरनाम सिंह कुका एवं अन्य ने गुरु नानक जयंती पर प्रकाश डालते हुए आयोजन की जानकारी दी और भिलाई सहित पूरे भारतवर्ष और विश्व को गुरु नानक देव जी के 556 में प्रकाश पर्व की बधाइयां दी गुरु नानक जयंती के अवसर पर सिख समाज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन भी गुरुद्वारा परिसर में किया गया था जिसमें बढ़-चढ़कर लोगों ने हिस्सा लिया और रक्तदान जीवन दान को चरितार्थ करते हुए अपना-अपना रक्तदान किया।

