गर्लफ्रेंड से छेड़छाड़ , प्रेमी ने अपने दोस्त को दी मौत

जशपुर पुलिस ने एक और अंधे कत्ल की गुत्थी को 48 घंटे में सुलझाने सफलता हासिल की है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसका नाम जयशंभू दास महंत बताया गया है। आरोपी और मृतक सुधन दास दोनों दोस्त हैं। मृतक सुधन दास की मोटरसाइकिल में बैठकर आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था आरोपी जयशंभू दास महंत अपनी गर्लफ्रेंड से मिलकर बैठ बातें कर रहा था कुछ दूर खड़ा मृतक सुधन दास आरोपी की गर्लफ्रेंड के पास आया और उस से जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा आरोपी के मना करने पर सुधन दास और उसके बीच मारपीट होने लगी इसके बाद आरोपी ने सुधन दास का गला दबा दिया और अपनी गर्लफ्रेंड को घर छोड़कर मृतक की मोटरसाइकिल को इंजको जंगल में छुपा दिया। और आमकानी शादी घर में आकर सो गया पुलिस ने मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया है इस पूरे मामले की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने दी।

By editor