खुद को रायपुर का डॉन बताने वालों का निकला जुलूस…VIDEO: आधा सिर मुंडवाकर परेड, लड़खड़ाते दिखे, नशे के लिए इंजीनियर को बेरहमी से पीटा था

खुद को रायपुर का डॉन बताने वाले बदमाशों का पुलिस ने जुलूस निकाला है। जुलूस में आरोपियों के सिर के बाल ट्रिमर से कटे दिखे। वहीं चारों तरफ क्राइम ब्रांच और पुलिसकर्मी लाठी पकड़े नजर आए। इन बदमाशों की चाल भी लड़खड़ाती दिखाई दी।

इससे साफ है कि पुलिस ने बदमाशों से सख्ती से पेश आई है। बदमाशों ने नशे के लिए पैसे मांगते हुए एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को बेरहमी से पीटा था।

इन बदमाशों के खिलाफ मुजगहन पुलिस ने हाफ मर्डर समेत 6 धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने 2 नाबालिग समेत 7 बदमाशों को कोर्ट के आदेश के बाद जेल भेज दिया है।

क्या था पूरा मामला जानिए….

जानकारी के मुताबिक, यह घटना शनिवार रात की है। बदमाश युवक ने नशे के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियर पंकज कुमार सिंह से पैसे की मांग की थी। पंकज ने पैसे देने से इनकार कर दिया। बदमाश पैसे नहीं देने की बात से नाराज थे और मौका पाते ही देर रात पंकज सिंह के घर पर पथराव किया। घर में घुसे और उसे मारते हुए बाहर निकाला और फिर बाहर भी उसकी बेरहमी से पिटाई की।

पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

पीड़ित पंकज सिंह बोरियाकला इलाके की रिद्धि सिद्धि लोटस पार्क सोसाइटी का रहने वाला है। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित थाने में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाने पहुंचे।

पंकज ने बताया कि मारपीट करने वाला युवक अमन बंजारे उसका पड़ोसी है। मारपीट करने के दौरान युवकों ने पंकज को धमकी दी थी कि पुलिस से शिकायत करोगे तो इससे बुरा हाल होगा। वहीं, शिकायत के बाद मारपीट करने वाले 2 नाबालिग समेत 7 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दहशत बनाने वीडियो वायरल किया गया

सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के बाद आरोपी खुद को डॉन माफिया भी बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर अमन डॉन गैंग के नाम से वीडियो बनाकर वायरल किया गया है। कुछ दिन पहले भी ऐसे बदमाशों ने मारपीट कर वीडियो बनाकर वायरल किया था।

गिरफ्तार आरोपी-

अमन बंजारे, उम्र 20 वर्ष, गोरिया कला थाना मुजगहन
राघव पटेल, उम्र 20 वर्ष, थाना कांकेर
साजन बंजारे, उम्र 19 वर्ष, थाना तेलीबांधा
अनिल कुमार, उम्र 19 वर्ष, कांकेर
प्रियांशु चंद्र, उम्र 20 वर्ष, कोरबा
2 नाबालिग

By editor