स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र के कोहका में थाने के निगरानी बदमाश प्रेमलाल चौहान उर्फ़ प्रेमा का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और पूरे घटनास्थल की बारीकी से जाँच की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और एफएसएल की टीम ने भी पहुँचकर शव का निरीक्षण किया।
बताया जा रहा है कि शव बाथरूम में पड़ा हुआ था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जाँच कर रही है।

