कार से गांजा परिवहन करते दो गिरफ्तार

भिलाई 3 थाना पुलिस ने एक्सयूवी कार से गांजे का अवैध रूप से परिवहन करते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी पुरैना पावर प्लांट के समीप नाकाबंदी कर की गई है। कार में सवार युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लग रही थी जिसकी सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी को रोककर उनसे पूछताछ की पहले तो आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की और वाहन की तलाशी ली तो उसमें 12 किलो अवैध रूप से रखा गांजा पाया गया जिसकी कीमत हजारों रुपए बताई जा रही है पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों कार सवार युवकों को हिरासत में ले लिया है उनसे पूछताछ की जा रही है की गांजे को कहां से लाया गया और इसे कहां पहुंचा जा रहा था।

By editor