कर्मचारियों को पिछले दो माह से नहीं मिला वेतन

दुर्ग।दुर्ग जिले में कार्यरत शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम एनएचएम के कर्मचारियों का वेतन पिछले दो माह से नहीं मिल पाया है जिसके चलते उन सभी कर्मचारियों का कहना है कि नए सत्र में अपने बच्चों का एडमिशन स्कूल में नहीं करा पा रहे है, कापी किताब ड्रेस खरीदने के साथ साथ अतिरिक्त जवाबदारी है जरूरी खर्च है जो वेतन नहीं मिलने के वजहों से व्यवस्था नहीं कर पा रहे है सभी कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही मुख्यालय में गृह आबंटन भी नहीं किया गया ना ही गृहभाड़ा दिया जा रहा है कुछ विलंब होने पर वेतन कटौती भी की जा रही है जिसका कारण है आधार बेस फेश रीडिंग , अधिकतर फील्ड में कार्यरत स्वास्थ कर्मचारियों के वेतन में कटौती की जा रही है जिसमें महिला स्वास्थ कर्मचारि ज्यादा प्रभावित हो रही है इन सभी बातों को सीएमएचओ व दुर्ग विधायक को भी अवगत कराया गया जहां गंभीरता से सभी समस्याओं को सुनकर सकारात्मक पहल करने की बातें कही गई है आइए सुनते हैं प्रभावित स्वास्थ्य कर्मचारियों ने क्या कहा…..

By editor