करोड़ों के भवन को बीएसपी ने किया सील

बड़े बकाया तारों के खिलाफ बीएसपी के नगर सेवाएं विभाग ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। सेक्टर 1 में पुराने तारघर भवन से भिलाई जेपी सीमेंट लिमिटेड को बेदखल कर दिया गया। इस पूरे भवन को बीएसपी की टीम ने सील कर दिया है सीमेंट कंपनी ने लीज के इस भवन के किराए का भुगतान बीएसपी को नहीं किया है कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में विभाग के कर्मचारी पुलिस के जवान मौजूद रहे। बीएसपी ने टाउनशिप के सेक्टर वन में स्ट्रीट नंबर 8 और 10 के बीच स्थित तारघर भवन परिसर को भिलाई जेपी सीमेंट लिमिटेड को पूर्व में रिलीज के रूप में आवंटित किया था। वर्तमान में इसके विरुद्ध 34 लाख 68906 रुपए की बकाया राशि और अन्य भुगतान शेष हैं। 31850 वर्ग फीट भूमि में निर्मित भवन में कुल 23 कमरे हैं इस भूमि का वर्तमान सरकारी मूल्य लगभग 8 करोड रुपए है। नवंबर 2021 से कंपनी द्वारा किसी प्रकार का भुगतान बीएसपी को नहीं किया गया है। जिस पर संपदा न्यायालय ने कंपनी के खिलाफ आदेश जारी किया था इस पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट ढाल सिंह बिसेन के नेतृत्व में नगर सेवाएं विभाग के अंतर्गत प्रवर्तन अनुभाग ने बेदखली कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी भरत चौधरी महिला पुलिस बल के जवानों सहित बीएसपी के 200 से अधिक कर्मचारी मौजूद थे। भवन और भूमि परिसर से पूरी तरह बेदखली के बाद मुख्य द्वार सहित सभी बाहरी दरवाजो को बीएसपी ने सील कर दिया है। नगर सेवाएं विभाग के अधिकारियों का का कहना है कि अवैधकब्जेधारीयो बकायदाओं के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा।

By editor