गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के चंद मिनट बाद ही क्रैश हो गई। इंटरनेशनल फ्लाइट में 12 क्रू मेंबर सहित 242 यात्री सवार थे। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का दुखद निधन हो गया। एवं सभी यात्रियों के मरने की आशंका है। फ्लाइट में 53 ब्रिटिश नागरिक 7 पुर्तगाल 1 कनाडा और 169 भारतीय नागरिक थे। फ्लाइट बोइंग 787=8 ड्रीम लाइनर विमान था जो दोपहर 1.38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे 23 से टेक ऑफ कर रहा था टेक ऑफ के तुरंत बाद विमान ने ATC को मेंडे कॉल दी। लेकिन उसके बाद उसका संपर्क टूट गया। विमान हवा में असंतुलित हुआ और कुछ ही सेकंड में एयरपोर्ट की सीमा के बाहर एक घनी आबादी वाले इलाके में आ गिरा क्रश के तुरंत बाद विमान में आग लग गई जिसे बुझाने के लिए मौके पर तत्काल फायर यूनिट्स को भेजा गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय विमानन मंत्री से बात की और तत्काल सहायता उपलब्ध कराने को कहा।

