लगभग 8 वर्षों से इंदौर नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण में अपना प्रथम स्थान बनाए हुए हैं आखिर नगर निगम इंदौर ऐसी कौन सी नीति अपना रहा है जिससे स्वच्छ सर्वेक्षण में पूरे भारतवर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त कर रहा है यह जानने की उत्सुकता नगर निगम भिलाई को भी हुई और नगर निगम की भलाई की टीम अपने आयुक्त राजीव कुमार पांडे सहित महापौर नीरज पाल स्वच्छता प्रभारी लक्ष्मीपति राजू एवं क्षेत्र के पार्षद गण जा पहुंचे नगर निगम इंदौर वहां बाकायदा उन्होंने शहर को पूरी तरह स्वच्छ रखने का प्रशिक्षण प्राप्त किया एवं कई पहलुओं पर गहन चर्चा भी हुई वहां से लौट कर आने के बाद नगर पालिका निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त राजू कुमार पांडे सहित महापौर परिषद के स्वच्छता प्रभारी लक्ष्मीपति राजू ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से पत्रकारों को यह भी बताया की नगर निगम इंदौर की स्वच्छता रैंकिंग को बनाए रखने में पत्रकारों का भी अहम योगदान है और वही योगदान भिलाई नगर निगम की टीम यहां के पत्रकारों से चाहती है साथ ही अन्य कई पहलुओं पर भी चर्चा होने की बातें मां पर नीरज पालने मीडिया को बताई है साथ ही महापौर परिषद के स्वच्छता प्रभारी लक्ष्मीपति राजू ने भी नगर निगम इंदौर द्वारा अपनाए जा रहे हैं कई नियमों की जानकारी मीडिया को उपलब्ध कराई है
काम कठिन है पर नामुमकिन नहीं है यदि नगर पालिका निगम इंदौर से पढ़कर आए हुए पथ पर नगर पालिक निगम भिलाई कार्य करती है तो बेशक इसमें समय तो लगेगा परंतु वह दिन दूर नहीं जब भिलाई भी स्वच्छता में अपनी रैंकिंग बढ़कर अपना उच्च स्थान स्थापित कर सकता है।।

