बीते दिनों भिलाई तीन थाना पुलिस द्वारा एक एक्सयूवी वाहन को शंका के आधार पर पुराना भिलाई टीम में रोका गया था जिसमें से गांजे की तीन बोरी बरामद की गई थी वही एक बोरी को भिलाई तीन थाने के आरक्षक और डायल 112 के चालक द्वारा झाड़ियां में छुपा दिया गया था दो बोरी गांजे की बरामदजी की थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस को विवेचना के दौरान दो आरोपियों से पता चला कि वाहन में कुल तीन बोरियां थी और एक लाल रंग की बोरी को जिसमें गांजे के तीन पैकेट रखे हुए थे उसे डायल 112 में तैनात पुलिस आरक्षक विजय धुरंधर और डायल 112 के चालक अनिल कुमार टंडन ने निकालकर डायल 112 वाहन में छुपा कर ले गए थे प्रकरण में आरक्षक और चालक की संलिपिटता पाए जाने पर इसकी सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई। चालक और आरक्षक की निशानदेही में चालक अनिल कुमार टंडन के ग्राम औरी स्थित मकान में छुपा कर रखी गई गांजे की बोरी को बरामद किया गया। चालक और आरक्षक द्वारा गंजे की बिक्री को लेकर ग्राहक से संपर्क किया जा रहा था आरोपी विजय धुरंधर से एप्पल कंपनी का मोबाइल एवं आरोपी अनिल कुमार टंडन के कब्जे से रेडमी कंपनी का मोबाइल जप्त कर लिया गया है। इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने दी।

