आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने की मांग उठी

भिलाई।पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ पूरा देश एकजुट हो चुका है सभी एक स्वर में आतंकियों और उसके आका पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग भारत सरकार से कर रहे हैं। जगह-जगह कैंडल मार्च निकलकर और आतंकवादियों का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। बुधवार की शाम भिलाई में भी ऐसा ही देखने को मिला कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला और आतंकी हमले में अपनी जान गवाएं लोगों को श्रद्धांजलि दी। भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और आतंकवादियों का पुतला जलाया। बहरहाल आतंकी घटना के विरोध में विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों द्वारा भी अपना विरोध प्रकट किया जा रहा है सभी की एक ही मांग है कि आतंकवादियों का खात्मा कर उसको शरण देने वाले पाकिस्तान को भी ऐसा करारा जवाब दिया जाए ।

By editor