भिलाई।भिलाई में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां एक अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल गौतम साहू रोज की तरह भिलाई स्टील प्लांट ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था इसी बीच अचानक कोहका पुरानी बस्ती चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से गौतम साहू को टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी की गौतम साहू मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई जिसके बाद आसपास के लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे ड्राइवर को धर दबोचा तो वहीं कुछ लोग गौतम साहू को लेकर सुपेला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल सुपेला थाना पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और मर्ग कायम कर शव को मर्चुरी में रखवा दिया है। मृतक के साले सुभाष साहू ने घटना को लेकर जानकारी दी।

