अगर आप होटल में रुकने जा रहे हैं तो पहले देखिए यह खबर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश में “समाधान एप्प” के माध्यम से किराएदार/होटल सत्यापन सुविधा को बढ़ावा देने हेतु विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। यह सुविधा अपराध रोकथाम और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान में अत्यंत महत्वपूर्ण है। अब होटल, लॉज, धर्मशाला, हॉस्टल, गेस्ट हाउस, विवाह स्थल एवं अन्य ठहराव स्थलों पर ठहरने वाले व्यक्तियों का सत्यापन मोबाइल से ही कुछ ही मिनटों में किया जा सकता है। अपराधी अक्सर होटल, लॉज अथवा किराए के मकानों में छिपने की कोशिश करते हैं। यदि प्रत्येक गेस्ट/किराएदार का समय पर सत्यापन कराया जाए तो अपराध रोकथाम और अपराधियों की पहचान दोनों ही सरल हो जाती है। समाधान ऐप को लेकर हुई कार्यशाला की जानकारी एएसपी पद्मश्री तवर ने मीडिया को उपलब्ध कराई है।

होटल/लॉज मालिक अपने यहाँ ठहरने वाले प्रत्येक गेस्ट का समाधान एप्प से ऑनलाइन सत्यापन कराएँगे सत्यापन से भविष्य में होने वाली जांच या अपराध में उनकी जिम्मेदारी तय नहीं होगी।
यह प्रक्रिया आसान, सुरक्षित और पूरी तरह पारदर्शी है।

By editor