दुर्ग जिले से बड़ी खबर सामने आई है।
गुम हुए मोबाइल की पतासाजी के लिए बनाई गई विशेष टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।
एसीसीयू और विशेष टीम ने वर्ष 2024-25 के दौरान दर्ज गुम मोबाइलों की शिकायतों के आधार पर विशेष अभियान चलाया।
इस अभियान में अथक मेहनत और लगन से दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा और रायपुर क्षेत्रों से कुल 303 मोबाइल बरामद किए गए।
बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है।
इन मोबाइलों को संबंधित आवेदकों को विधिवत सुपुर्द भी किया गया।
इस कार्रवाई में एसीसीयू और विशेष टीम की सराहनीय भूमिका रही।

