DPS दुर्ग का जलवा! छात्र ने किया कमाल

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बार फिर गौरव की खबर सामने आई है…
जहां सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है…

और इस बार भी सफलता की इस कहानी में सबसे आगे रहा है Delhi Public School दुर्ग…
जिसने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाया है।

स्कूल के होनहार छात्र अथर्व वाष्र्णेय ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर न सिर्फ अपने स्कूल… बल्कि पूरे जिले को गर्व महसूस कराया है।

अथर्व की इस ऐतिहासिक सफलता की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने छह विषयों में से पांच विषयों में पूरे 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं…
जबकि एक विषय में उन्हें 97 अंक प्राप्त हुए हैं…
जो उनकी असाधारण प्रतिभा और अनुशासन का स्पष्ट प्रमाण है।

अथर्व का रिपोर्ट कार्ड सिर्फ अंक नहीं… बल्कि उनकी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों की कहानी बयां करता है…
जो हर छात्र के लिए एक प्रेरणा बनकर उभर रहा है।

अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अथर्व ने अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है…
उन्होंने बताया कि घर का माहौल हमेशा सकारात्मक रहा…
और परिवार ने कभी भी उन पर पढ़ाई का अनावश्यक दबाव नहीं बनाया…

जिससे उन्हें अपने तरीके से सीखने और आगे बढ़ने की पूरी आज़ादी मिली…
और यही स्वतंत्रता उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत बनी।

भविष्य की योजनाओं को लेकर भी अथर्व का विजन बिल्कुल स्पष्ट है…
उन्होंने बताया कि वे आगे चलकर कानून यानी लॉ के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं…
और समाज में न्याय के लिए काम करना चाहते हैं।

दिलचस्प बात यह है कि अथर्व सिर्फ पढ़ाई में ही नहीं…
बल्कि खेल के मैदान में भी उतने ही सक्रिय हैं…
उन्हें बैडमिंटन से खास लगाव है और वे इस समय डिस्ट्रिक्ट लेवल पर खेल रहे हैं।

यानी पढ़ाई और खेल—दोनों में संतुलन बनाकर अथर्व ने यह साबित कर दिया है कि अगर मेहनत और सही मार्गदर्शन हो…
तो हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

कुल मिलाकर…
दुर्ग के इस होनहार छात्र की सफलता न सिर्फ एक उपलब्धि है…
बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए एक मजबूत प्रेरणा भी है।

By editor