राज्य सरकार द्वारा जुनवानी से भिलाई 3 किलोमीटर तक सड़क निर्माण कर इस मार्ग के सौंदरीकरण के लिए 25 करोड रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है संचनालय नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगरोंथन योजना में प्रस्तावित इस कार्य के लिए नगर पालिका निगम भिलाई के आयुक्त से डीपीआर प्रस्तुत करने कहा है। इस राशि से नगर पालिका निगम भिलाई के जून एक नेहरू नगर जुनवानी पेट्रोल पंप से भिलाई पहुंच मार्ग तक नहर में ह्यूज पाइप डालकर 3 किलोमीटर तक सड़क निर्माण होगा और सड़क के दोनों और सौंदर्य करण भी किया जाएगा पहुंच मार्ग बन जाने से लोगों को सुविधा होगी तथा उन्हें अन्य मार्ग से होकर घूमते हुए अतिरिक्त दूरी भी अब तय नहीं करनी पड़ेगी।

