हमेशा से सामाजिक कार्यों में अग्रणी श्री साईनाथ जन सेवा समिति द्वारा फील परमार्थ वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों और मानसिक रूप से दिव्यांगजनों को भोजन कराया गया। डॉ शिव भारद्वाज के मार्गदर्शन में समिति सदस्यों ने भोजन की व्यवस्था की तत्पश्चात समिति के सभी सदस्य फील परमार्थ वृद्ध आश्रम में एकत्र हुए। और सभी ने अपने हाथों से दिव्यांग जनों को भोजन परोसा। गौरतलब है कि श्री साइन नाथ सेवा समिति द्वारा सामाजिक क्षेत्र में विभिन्न कार्य किए जाते हैं समिति से जुड़े सदस्य अपने जन्मदिन शादी की सालगिरह और अन्य शुभ अवसरों पर विभिन्न वृद्ध आश्रम में जाकर वृद्ध जनों को भोजन करते हैं और उनके साथ सुख-दुख भी बांटते हैं। इस अवसर पर डॉक्टर शिवा भारद्वाज के परिजन भी यहां उपस्थित हुए। श्री साईनाथ जन सेवा समिति के di माधवराव ने कहा कि यदि आप किसी की मदद करने के योग्य है तो अवश्य कीजिए यह कार्य आपको बहुत सुकून देगा किसी भूखे को खाना खिलाना किसी भी धार्मिक कार्य से बड़ा पुण्य है।

