भिलाई से एक बड़ी खबर सामने आई है…
जहां सेल भिलाई स्टील प्लांट के एक वरिष्ठ अधिकारी सड़क हादसे में घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, Steel Authority of India Limited के अंतर्गत आने वाले भिलाई स्टील प्लांट के एक जनरल मैनेजर बुधवार दोपहर अपनी ड्यूटी के दौरान प्लांट से बाहर निकले थे…
लेकिन इसी दौरान एक बड़ा हादसा हो गया।
घटना भिलाई के सेक्टर-2 स्थित बीएसएनएल चौक के पास की बताई जा रही है…
जहां अचानक उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई…
हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
मौके पर मौजूद लोगों को पहले तो यही लगा कि हादसा बेहद गंभीर है और कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है…
लेकिन इसी बीच एक राहत भरी तस्वीर भी सामने आई।
दरअसल, उसी समय वहां से गुजर रहे ट्रैफिक पुलिस के टीआई मनीष शर्मा ने स्थिति को भांपते ही अपनी गाड़ी रोकी और तुरंत मौके पर पहुंचे…
उन्होंने बिना देर किए घायल अधिकारी को कार से बाहर निकलवाया और प्राथमिक मदद शुरू की।
टीआई मनीष शर्मा की तत्परता और मानवता के चलते घायल अधिकारी को समय पर इलाज मिल सका…
उन्हें तुरंत सेक्टर-9 स्थित सेक्टर 9 हॉस्पिटल ले जाया गया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि अधिकारी के सिर में मामूली चोट आई है…
और राहत की बात यह रही कि उनकी हालत खतरे से बाहर है।
इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया…
जिसके बाद उनके परिजन अस्पताल पहुंचे और उन्हें अपने साथ घर ले गए।
इस पूरी घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित कार्रवाई किस तरह किसी की जान बचा सकती है…
और साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की जरूरत भी उतनी ही अहम है।

