महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 9 मार्च को हुनर नारी शक्ति ग्रुप द्वारा दूसरे वर्ष पिक मैराथन का आयोजन शांति नगर दशहरा मैदान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में आए प्रतिभागियों को निशुल्क शर्ट श्री विनायक फैशन जुनवानी तथा टोपी महोबिया ग्रुप द्वारा प्रदान की जाएगी। पिंक मैराथन के पोस्टर का विमोचन गुरुवार को दुर्ग की महापौर अलका बाघमार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रिचा मिश्रा ने किया। विमोचन के उपरांत महापौर अलका बाघमार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रिचा मिश्रा ने पिक मैराथन के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर हुनर नारी शक्ति ग्रुप का यह प्रयास सराहनीय है। साथ ही कहा कि आयोजन के दौरान स्वच्छता को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा महापौर अलका बागमर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रिचा मिश्रा ने सभी महिलाओं से आयोजन में बढ़कर शामिल होने की अपील की है।पोस्टर विमोचन के उपरांत हुनर नारी शक्ति की डॉक्टर सविता कबाड़वाल पिया भौमिक जिया फरिश्ता नम्रता सेन मनप्रीत कौर श्वेता ताम्रकार सुचित्रा सोनी और हिना ने कहा कि पिछले वर्ष भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी भागीदारी दी थी महिला सशक्तिकरण को लेकर आने वाले समय भी उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा।

