नगर निगम के शहरी गोथान में अब गौवंश सुरक्षित सुरक्षित नहीं रह गए हैं। गोटन के आसपास घूमते आवारा कुत्तों के झुंड ने अब गौवंश को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। जिसमें नगर पालिका निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है गोटन में बछड़ों को कुत्तों ने नोच लिया है और निगम अफसर को इसकी भनक तक नहीं है चार बछड़े कुत्तों के शिकार बने हैं वही बीमार गौवंशों को भी कुत्तों ने अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। बीती रात गौठान में आवारा कुत्तों ने यहां चार बछड़ों को बुरी तरह से नोच लिया। जिनकी हालत बहुत खराब है और बचने की संभावना भी नहीं दिख रही है इससे पहले भी गोटन में गौ वंश को कुत्तों द्वारा नोचने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। गोवंश की सुरक्षा को लेकर निगम प्रशासन ने कोई ठोस पहल नहीं की है। गोवंशों के चारे पानी की समुचित व्यवस्था भी यहां नहीं है। पशु चिकित्सक भी कभी कबार यहां आते हैं और खाना पूर्ति कर चले जाते हैं यहां जहां बछड़ों को रखा गया है वह स्थान खुला है और कुत्ते यहीं से गोथान में प्रवेश करते हैं। आवारा कुत्तों का झुंड गोदान के आसपास मंडराता रहता है। गोटन के देखरेख की व्यवस्था संभाल रहे लोग भी गोवंश की सुरक्षा को लेकर उदासीन बने हैं। गोवंशों को आवारा कुत्तों की वजह से फिर नुकसान पहुंचे इसके पूर्व निगम प्रशासन को यहां पर्याप्त व्यवस्था बनाए जाने की जरूरत है।

