पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निवास कार्यालय में मंगलवार सुबह मिले जहरीले नाग ने दहशत फैला दी। जिस किसी ने भी नाग को देखा उसने अपने कदम पीछे कर लिए पूर्व गृहमंत्री के निवास में मिला जहरीला नाग अत्यंत जहरीले प्रजाति का बताया गया है आनन फानन में इसकी जानकारी शहर के स्नेक कैचर राजेश राव को दी गई जानकारी मिलते ही राजेश राव तत्काल मौके पर पहुंचे और बड़ी ही आसानी से नाग को अपने काबू में कर लिया काबू में करने के उपरांत इस शहर के बाहर जंगल में छोड़ दिया गया है राजेश राव ने बताया कि पूर्व गृहमंत्री के निवास में मिला जहरीला नाग बेहद खतरनाक है इसके डसने से कुछ ही क्षणों में मौत तक हो सकती है ऐसा नाग बहुत ही कम देखने को मिलता है। बहरहाल नाग के पकड़े जाने के बाद पूर्व गृहमंत्री के स्टाफ ने राहत की सांस ली। गौरतलब है कि इसके पूर्व भी राजेश ने अत्यंत खतरनाक प्रजाति कई किस्म के सांपों का रेस्क्यू किया है। वह दुर्ग भिलाई के अलावा अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर भी सांपों का रेस्क्यू करते हैं।

