नालियों पर निर्माण कर, कर रहे थे दुकानदारी,नालियों में किए गए अवैध कब्जों को हटाया

मंगलवार को नगर पालिका निगम भिलाई द्वारा जुनवानी पेट्रोल पंप के समीप नालियों पर अवैध निर्माण कर दुकानदारी करने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई की गई इसके तहत सर्वप्रथम नालियों में बनाए गए स्लैब को जेसीबी की मदद से हटाया गया। नालियों पर अतिक्रमण होने की वजह से पानी निकासी की समस्या यहां पैदा हो रही थी साथ ही दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे व्यापार कर रास्ते को बाधित किया जा रहा था जिसकी वजह से जुनवानी पेट्रोल पंप के समीप लगातार हादसा होने की संभावना बन रहती थी। यहां अनेक दुकानदारों द्वारा ठेले खोमचे लगाकर सुबह से शाम तक व्यापार किया जाता था इनके पास खरीदी करने आए लोगों द्वारा अपने वाहनों को सड़क में ही पार्क किया जाता था जिससे सड़क जाम की स्थिति बने रहती थी। वही इन दुकानदारों द्वारा बच्ची खाद्य सामग्रियों को आसपास फेंक दिया जाता था जिससे यहां दुर्गंध रहती थी इसकी शिकायत कुछ लोगों द्वारा नगर निगम प्रशासन से की गई थी इसके बाद नगर निगम की टीम द्वारा मंगलवार को दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया गया साथ ही यहां सफाई गैंग को लगाकर पूरी नालियों और नाले की सफाई भी की गई। बहरहाल नगर निगम क्षेत्र में ऐसे कई और स्थान है जहां दुकानदारों द्वारा वर्षों से नालियों पर स्लैप डालकर व्यापार किया जा रहा है इन पर भी कार्रवाई किए जाने की जरूरत है कुछ स्थानों में निगम कार्रवाई तो करता है लेकिन कुछ दिनों बाद स्थिति जस की तस नजर आती है ऐसे में निगम की कार्रवाई दिखावा मात्र रही साबित होते आई है।

By editor