विजय अग्रवाल ने संभाला दुर्ग जिले के एसपी का पदभार

भिलाई। छत्तीगसढ़ में बेसिक पुलिसिंग के जानकार माने वाले 2012 बैच के आईपीएस विजय अग्रवाल ने दुर्ग जिले का पदभार संभाल लिया है।। विजय अग्रवाल का एसपी के तौर पर दुर्ग पांचवा जिला होगा। जशपुर उनका पहला जिला था। उसके बाद जांजगीर और सरगुजा बलौदा बाजार वहीं राजधानी रायपुर, दुर्ग और न्यायधानी बिलासपुर में एडिशनल एसपी भी रह चुके हैं। सख्त तथा ईमानदार अफसर की उनकी छवि है।विजय अग्रवाल की इंवेस्टिगेशन में भी खासी पकड़ है। नियमित थानों का निरीक्षण, देर रात तक गश्त कर थानेदारों की मानिटरिंग करते हैं। जिन जिलों में पोस्टेड रहे हैं बड़े-बड़े मामलों को उन्होंने सुलझाया है। वे जशपुर जिले में वर्ष 2002-2003 में एसडीओपी जशपुर रह चुके है। सन 1999 में परिविक्षावधि में बैतूल मध्यप्रदेश में कार्य करने का उन्हें मौका मिला। वर्ष 2002 में उन्होंने रायपुर के राजभवन में चीफ सिक्यूरिटी ऑफिसर के रूप में कार्य किया। वर्ष 2002-2003 में एसडीओपी जशपुर रहे। 2003-2005 तक एसडीओपी जांजगीर, वर्ष 2005-2006 एसडीओपी धमतरी, वर्ष 2007-2008 तक किरनदूल कांकेर, वर्ष 2008 से 2009 तक एसडीओपी डोगरगढ़, वर्ष 2009 से 2011 तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम, वर्ष 2011 से 2012 तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव, वर्ष 2012 से 2013 तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मैनपुर, वर्ष 2013 से वर्ष 2016 तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर, वर्ष 2016 से 2018 तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर सिटी, वर्ष 2018 में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग, वर्ष 2018 से 2019 में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, वर्ष 2019 से 2021 में सातवीं बटालियन भिलाई में रह चुके हैं।

By editor