पत्नी ही निकली पति की हत्यारिन

रोजाना शराब पीकर पत्नी से गाली गलौज और मारपीट करना पति के लिए भारी पड़ गया आक्रोशित पत्नी ने अपने पति के सर पर डंडे से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया आरोपियां को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला सिटी कोतवाली जयपुर का है यहां सुसेना मिंज ने अपने पति बीरबल मिंज की हत्या कर दी। मृतक बीरबल ने घर में रखे धान को चोरी कर बेच दिया था और उस रकम से शराब का सेवन कर गांव में घूम रहा था पत्नी को इसकी जानकारी मिलने पर वह काफी आकर्षित हुई और अपने पति को गांव में खोजने लगी पति बीरबल गांव के एक घर में सोया हुआ था यहां आरोपी सुसेना ने डंडे से बीरबल के सर और हाथ में बुरी तरह से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है।

By editor