रायपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। करीब सात महीने पहले हुई 4 वर्षीय मासूम मयंक मिश्रा की हत्या के मामले में फरार आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, नवंबर 2025 में आमानाका क्षेत्र में 4 साल के मयंक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मासूम की गला दबाकर हत्या की गई थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी जयदीप सिंह के मृतक की मां से अवैध संबंध थे और वह बच्चे को अपने रिश्ते में बाधा मानता था। इसी वजह से उसने मासूम की हत्या कर दी और फरार हो गया।
लगातार तकनीकी जांच और पतासाजी के बाद आमानाका पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

