369 वें सप्ताह चलाया स्वच्छता अभियान

भिलाई।369 वें सप्ताह स्वच्छता अभियान टीम ने इस बार दो स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया। जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बापू नगर खुर्सीपार भिलाई परिसर में पेड से गिरे पत्तों को एकत्रित कर निर्धारित स्थान में फेंका गया। और पुरे परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई करते हुए आर्युवेदिक औषधि युक्त पौधे रोपित किए। जिसमें स्वच्छता अभियान टीम के सजग प्रहरीयों के अलावा औषधालय कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसी तरह स्वचछता अभियान का दूसरा पड़ाव रुआबांधा भाटापारा रिसाली में रहा।यहां कर्मा महोत्सव, पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित किया गया था यहां फैली गंदगी और कचरे को डस्टबिन में डालकर परिसर की सफाई की गई।साथ ही स्वच्छता बनाए रखने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर विशेष रूप से अध्यक्ष प्रेमचंद साहू, संयोजक हर्षदेव साहू, उपाध्यक्ष देवेश साहू,सचिव शैलेन्द्र साहू,कोषाध्यक्ष राजू वीके,बृजेश साहू गुलाब साहू, परस साहू, भूपेंद्र साहू बाबुल दास, डॉ मेघेश साहू, डॉ नेहा सागर,भावेश साहू,राजू सिंग आदि उपस्थित
थे! अध्यक्ष प्रेमचंद साहू और एक अन्य ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

By editor