सिटी कोतवाली पुलिस ने गंजपारा स्थित प्रियंका बोरवेल्स के पास घेराबंदी कर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी दिपेश उर्फ आयुषदीप और कृष्णा कुमार सेन के कब्जे से 300 प्रतिबंधित नशीली गोलियां, दो धारदार हथियार, एक आईफोन और एक ओप्पो मोबाइल बरामद किए गए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 36 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

