भिलाई।विजय अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा जिले के समस्त अधिकारियों की मीटिंग ली गई थी जिसमें यातायात पुलिस को जिले की यातायात व्यवस्था एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए थे जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात ऋचा मिश्रा द्वारा यातायात के समस्त जोन प्रभारी, पेट्रोलिंग की मीटिंग लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए थे साथ ही प्रतिदिन देर रात तक विशेष वाहन चेकिंग पॉइंट लगाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर दोपहिया वाहन में तीन सवारी, तेज रफ्तार,ब्लैक फिल्म, मोडिफाइड साइलेंसर वाहनों पर कार्यवाही करने निर्देश दिए गए। जिस पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जुनवानी सूर्या मॉल रोड पर नो पार्किंग में खड़ी 36 दो पहिया वाहनों को क्रेन से उठाकर स्मृति नगर चौकी में सुरक्षित रखा गया एवं समस्त वाहन मालिकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही कर भविष्य में ऐसी गलती न करने हेतु समझाइए दी गई। साथ ही जिले के अन्य 21 पॉइंट पर देर रात तक लापरवाह शराब पीकर वाहन चलाने वाले, दो पहिया वाहन में तीन सवारी, दो पहिया में तीन सवारी पर मोटर व्हीकल एक्ट धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए 223 वाहन चालकों से समंस शुल्क वसूल किया गया साथ शराब पीकर वाहन चलाने वालों के वाहन जप्त कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया जिस पर न्यायालय द्वारा प्रत्येक वाहन चालकों पर 10 हजार कर अर्थदंड से दंडित किया गया।

