15 माह से बकाए वेतन और बोनस को लेकर श्रमिक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

दुर्ग।दुर्ग जिले के रसमडा में स्थित टॉप वर्थ स्टील संस्थान में कार्यरत श्रमिक 15 माह के बकाए वेतन और बोनस की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।संस्थान संचालक द्वारा अप्रैल 2020 से जुलाई 2020 तक 4 माह और अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक 11 माह कुल 15 माह तक संस्थान बंद रखा गया उस दौरान 300 श्रमिकों को वेतन भुगतान किया गया लेकिन 600 श्रमिकों को ठेका श्रमिक कहकर भुगतान नहीं किया गया। यह श्रमिक कंपनी के बाहर टेंट लगाकर वहीं खाना बना रहे और वही सो रहे हैं। श्रमिकों के समर्थन में छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष भीमराव बांगडे, हिंद मजदूर सभा के एचएस मिश्रा दुर्ग जिला जनपद सदस्य नंदकुमार साहू डटे हुए हैं।इन सभी का कहना है कि श्रमिकों को उनका हक मिलना ही चाहिए। जब तक उन्हें उनका बकाया वेतन और बोनस नहीं मिल जाता वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहेंगे।इधर मैनेजमेंट अड़ियल रवैया दिखा रहाहै। जिससे बात बनने की बजाय बिगड़ते ही जा रही है।

By editor