हृदय रोगियों को सीपीआर देने के महत्व को बताया

भिलाई।छत्तीसगढ़ फिजियोथेरेपी ग्रुप ने दो दिवसीय फिजियोथेरेपी कार्यशाला फिजियो फीएस्ता का आयोजन 7 जून और 8 जून को श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज मे आयोजित किया है जिसमे पहले दिन कोटा से विशेषज्ञ डॉ हर्ष मोहन राजदीप ने फिजियोथेरेपी और कॉर्पोरेट के रिलेशन मे कार्यशाला पर उद्बोधन दिया। साथ ही रायपुर के प्रतिष्ठित डॉ नलनेश शर्मा एवं डॉ कथिरावन मूर्ति ने बेसिक लाईफ सपोर्ट और एडवांस लाईफ सपोर्ट पर कर्यशाला पर ट्रेनिंग दी एवं ह्रदय रोग के मरीजों को तुरंत देने वाली सी पी आर के महत्त्व बताया। कार्यशाला के आयोजक दुर्ग भिलाई के फिजियोथेरेपीस्ट डॉ आनंद शर्मा, डॉ सौरभ शर्मा, डॉ पीयूष सिन्हा, डॉ अविनाश कुशवाहा, डॉ हरेंद्र शाही, डॉ सोनाली श्रीवास्तव,डॉ दीपक कुमार, डॉ दिलीप खुटे,डॉ सुप्रिया गुप्ता, डॉ आवला प्रसाद एवं छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों से फिजिथेरेपीस्ट शामिल हुए।

By editor