“भिलाई के हुडको इलाके में उस वक्त दहशत फैल गई, जब झाड़ियों से उठी एक मामूली चिंगारी ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने दो गैरेज को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां खड़ी एक नई नवेली क्रेटा समेत कई गाड़ियां जलकर राख हो गई।
हादसा तब और भयावह हो गया जब गैरेज के अंदर एक गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। अफरा-तफरी के बीच दुर्ग अग्निशमन विभाग की टीम ने मोर्चा संभाला। अधिकारी नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में जवानों ने जान जोखिम में डालकर गैरेज के दरवाजे तोड़े और अंदर रखे अन्य सिलेंडरों को बाहर निकाला, जिससे एक बड़ी तबाही टल गई। फिलहाल, आग के कारणों की जांच जारी है।”

