हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित हुआ जागरण

हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जेवरा सिरसा में जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए वहीं मुख्य वक्ता और अतिथि के रूप में राजीव चौबे उपस्थित हुए सर्वप्रथम सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों ने राम दरबार की पूजा अर्चना की मुख्य वक्ता राजीव चौबे ने हिंदू नव वर्ष की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। और उपस्थित ग्रामीणों को बताया कि हिंदू नव वर्ष किन कारणों से मनाया जाता रहा है। I हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित हुए कार्यक्रम में महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली कलश यात्रा ने समूचे क्षेत्र का भ्रमण किया गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा का विभिन्न स्थानों में फूल मालाओं से स्वागत किया गया कलश यात्रा का समापन जागरण स्थल में हुआ। कार्यक्रम के आयोजक मनीष वैष्णव और पारस जघेल ने जागरण को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

By editor