हाईवे पर हेलमेट अनिवार्य – दुर्ग यातायात विभाग सख़्त

केंद्र सरकार के निर्देशानुसार यातायात विभाग ने दुर्ग जिले में भी हाईवे पर सफर करने वाली दो पहिया वाहनों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया है और इस नियम को लागू करते हुए दुपहिया वाहन चालकों को सख्त समझाइए दी जा रही है और कहीं इसके लिए चालानी कार्रवाई भी की जा रही है आगे आने वाले समय में समझाइए देने के बावजूद लापरवाही बरतने वाले दो पहिया चालकों के ऊपर भारी से भारी चालानी कार्रवाई की जा सकती है

इसके पहले जो हेलमेट न पेट्रोल के नियम ने दो पहिया वाहन चालकों को थोड़ा परेशान किया था परंतु अब केंद्र के इस निर्णय से यह साफ है कि केंद्र सरकार दुपहिया वाहन चालकों की जान की परवाह कर रही है और वह चाहती है कि सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं में मृत्यु के आंकड़े को काम किया जा सके।।

By editor