हनुमान जी का आशीर्वाद लेने मंदिरों में लगी रही भीड़

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शहर के विभिन्न मठ मंदिरों और देवालयों में प्रभु श्रीराम के प्रधान सेवक हनुमान जी की पूजा अर्चना करने भक्तों का ताता सुबह से लगा रहा। बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त करने भक्तों में होड़ लगी रही मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान सुबह से देर शाम तक होते रहे। तरह-तरह की मिठाइयां बजरंगबली को अर्पित की गई। इसी कड़ी में सेक्टर 9 स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के दिन हनुमान जी की पूजा अर्चना करने सुबह 4 बजे से ही भक्तों की भीड़ लगी रही यहां दुर्ग भिलाई के अलावा अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में बजरंगबली के भक्त पहुंचे। सभी भक्त पूजा अर्चना करने सुबह से ही कतार में लगे रहे। भक्तों को किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए मंदिर समिति द्वारा भी मंदिर परिसर में व्यापक प्रबंध किए गए थे। बजरंगबली तक पहुंचने उनका दर्शन लाभ प्राप्त करने कतार में खड़े भक्तों में भरी दोपहर भी कोई शिकन नजर नहीं आई। इसी कड़ी में शहर में अनेक स्थानों पर हिंदू संगठनों के लोगों द्वारा शोभा यात्राएं गाजे बाजे के साथ निकाली गई जिसमें बजरंगबली का जयकारा करते हुए बड़ी संख्या में राम भक्त शामिल हुए। अनेकों स्थानों में भोग भंडारे का भी व्यापक रूप से आयोजन हुआ जिसमें प्रसाद ग्रहण करने बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। आईए देखते हैं आयोजन की कुछ खास झलकियां

By editor