सुपेला थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बार फिर से चाकू बाजी की गंभीर वारदात सामने आई है। दो आरोपियों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से प्राण घातक हमला कर दिया गंभीर रूप से घायल युवक राहुल सिंह को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित हत्या के एक मामले में हाल ही में जमानत में छूटकर आया है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर भी घटना स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की फरार दोनों आरोपियों की पुलिस और क्राइम ब्रांच द्वारा सघन तलाश की जा रही है। वार्तालु थाना क्षेत्र में कटरबाजी की घटनाएं आए दिन सामने आतीहैं। आरोपियों की धर पकड़ के बावजूद कटर मारने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। अब इस चाकूबाजी की वारदात ने सभी को चौंका दिया है। बहरहाल आरोपियों की तलाश जारी है।

