स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

भिलाई।स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ तथा निर्माणी मजदूर संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ ने प्रदेश के निकायो में व्याप्त अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओ का माँग पत्र मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर दुर्ग को रैली निकाल कर सौपा.
महासंघ के प्रदेश महामंत्री शरद दुबे ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों की छः सूत्रीय माँग है जिसको लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा गया है।प्रदेश के निकायो में शेष बचे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को शीघ्र नियमित किया जाये।ठेकेदारी प्रथा को बंद कर नगरीय निकायों में राशि का दुरुपयोग को समाप्त करते हुए प्लेसमेंट कर्मचारियों का कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान के साथ-साथ हरियाणा गवर्नमेंट की तर्ज पर नियमित करने की कार्रवाई की जाए। सहित अन्य मांगे हैं
रैली में महासंघ के गोपाल सिन्हा अनिल सिंह, रीता चतुर्वेदी, रामवृक्ष यादव, विष्ण चन्द्राकर, कृष्णा देशमुख, विवेक यादव, राजू बक्सी, शशि भूषण मोहंती, संतोष पाण्डेय,रोहित बंजारे, विश्वजीत सेन गुप्ता, संजीव तिवारी,दुर्ग जिले भारतीय मजदूर संघ से जिला मंत्री हरिशंकर चतुर्वेदी,यशवंतराव, सम्बद्ध युनियन के पदाधिकारी सदस्य भारी संख्या में उपस्थित थे।

By editor