पूरे स्मृति नगर क्षेत्र को नगर पालिका निगम भिलाई द्वारा निगम में समाहित करने के आदेश के खिलाफ एक बार फिर स्मृति नगर के रहवासी एकजुट हुए और उन्होंने निगम के आदेश के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया और यह संदेश दिया की स्मृति नगर के रहवसी अपनी समिति के साथी रहना चाहते हैं ना की नगर निगम में समाहित होना चाहते हैं हस्ताक्षर अभियान के बाद एक सभा का आयोजन भी किया गया जिसमें स्मृति गृह निर्माण संस्था के अध्यक्ष राजीव चौबे ने लंबे समय से शासन प्रशासन द्वारा समिति को परेशान करते रहने के तथ्यात्मक वक्तव्य से सभी सदस्यों कोअवगत कराया। तत्पश्चात समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने समिति के अध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ देते हुए अपने क्षेत्र को समिति के अंदर ही रहने के लिए लड़ी जाने वाली लड़ाई में साथ देने की बातें कही है प्रेस मीडिया से चर्चा करते हुए समिति के अध्यक्ष राजीव चौबे ने एक लंबे समय से समिति के ऊपर कई विषय वस्तुओं को लेकर शासन प्रशासन द्वारा द्वेषपूर्ण कार्यवाही करते रहने की बातें कही गई है और निगम द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए स्मृति नगर क्षेत्र को निगम में समाहित करने के आदेश को न्यायालय में चुनौती देने की बातें कही है सभा समाप्ति के बाद स्मृति नगर क्षेत्र की आक्रोशित महिलाओं ने वार्ड पार्षद के घर धावा बोला और उनसे पहले गुहार लगाई की स्मृति नगर का एक भी रहवासी निगम भिलाई में समाहित नहीं होना चाहता बल्कि अपनी समिति के साथ रहना चाहता है उसके बाद महिलाओं ने अपने वार्ड पार्षद से कई ऐसे सवाल भी पूछे जिस पर पार्षद महोदय द्वारा दिए गए जवाब से महिलाएं और उनसे पूछा की जब वह अपनी बातों को लेकर नगर निगम आयुक्त के पास जाएंगे तो जनप्रतिनिधि होने के नाते पार्षद स्वयं उनके साथ चलेंगे या नहीं इस पर पार्षद ने कहा कि यदि आपके पास ऐसी कोई भी दस्तावेज है जींस निगम के आदेश को गलत साबित किया जा सके तो पार्षद स्वयं उनके साथ निगम आयुक्त से चर्चा करने जाएंगे इसके बाद वार्ड पार्षद मीडिया से रूबरू हुए और उन्होंने स्मृति नगर मैं लंबे समय से विकास न होने की बातें कहीं जिसकी वजह से निगम भिलाई द्वारा स्मृति नगर को समाहित कर लेने के आदेश को सही बताया इसके बाद भी पत्रकारों ने कई ऐसे सवाल पूछे जिसके जवाब देते हुए पार्षद लड़खड़ाते हुए नजर आए यहां देखने वाली बात यह है की स्मृति नगर के रहवासी अपनी समिति के साथ ही रहना चाहते हैं क्योंकि इसके पहले भी कई मामलों में विकास करने को लेकर निगम की भूमिका संदेहास्पद रही है जिसकी वजह से पूरा स्मृति नगर क्षेत्र समिति अध्यक्ष के साथ अपने क्षेत्र को निगम में समाहित नहीं होने देना चाहता
स्मृति नगर में फिर भड़का विरोध – रहवासी निगम समाहितीकरण के खिलाफ एकजुट

