स्मृति नगर में नवरात्रि उत्सव का भव्य समापन

सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति स्मृति नगर भिलाई में भी नवमी के दिन दुर्गा पूजा के अंतिम दिवस पर गरबा और डांडिया प्रतियोगिता का भी समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समिति ने इस प्रतियोगिता को तीन हिस्सों में बांटा था जिसमें पहला हिस्सा बच्चों का था वैसे ही दूसरा हिस्सा युवाओं का था और तीसरे हिस्से में वरिष्ठ महिलाओं को रखा गया था तीनों ही हिस्सों में प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार के साथ सर्वश्रेष्ठ परिधान सर्वश्रेष्ठ नर्तन एवं तीनों ही हिस्सों में एक-एक विशेष पुरस्कार भी दिया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका निगम भिलाई के महापौर परिषद के सदस्य केशव चौबे और संदीप निरंकारी रहे जॉकी यह पुरस्कार वितरण समारोह गरबा और डांडिया प्रतियोगिता के लिए थी तो विजई प्रतिभागियों को अपना पुरस्कार लेने के लिए नृत्य करते हुए आने के लिए कहा गया था जिस पर सभी प्रतिभागी नृत्य करते हुए ही अपना पुरस्कार ग्रहण करने के लिए अतिथियों के पास पहुंचे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संदीप निरंकारी ने कार्यक्रम की दिल से सराहना की और इस कार्यक्रम को आयोजित करने वाली महिला समिति को शक्ति स्वरूपा बताते हुए ढेरो बधाइयां दी सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति की अध्यक्षता सहित महासचिव ने नौ दिनों तक चलने वाले आयोजन की जानकारी उपलब्ध कराई है समिति द्वारा विजयादशमी के दिन रावण दहन के साथ कार्यक्रम की पूर्ण समाप्ति की जाएगी।।

By editor