सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति स्मृति नगर भिलाई के द्वारा स्मृति नगर क्षेत्र में नवरात्र का उत्सव मनाया जा रहा है प्रथम चार दिवस विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और उसके बाद पांच दिवस तक डांडिया और गरबा खेला जाता है इस वर्ष भी यह सभी आयोजन पूरे धूमधाम से मनाई जा रहे हैं बुधवार को नवरात्र के नवमी के अवसर पर समिति द्वारा हवन पूजन का आयोजन रखा गया जिसमें समिति के सदस्यों के अलावा क्षेत्र के लोगों ने हवन कुंड में पूर्ण आहुति डाली और मां भगवती से कामना की की स्मृति नगर क्षेत्र सहित प्रदेश और देश में सौहार्द पूर्ण माहौल बना रहे और सभी को सुख शांति और आरोग्य मिले पंडित जी के मुखारविंद से मंत्र उच्चारण के बीच एक के बाद एक आहुतियां हवन कुंड में डाली गई और यह नवरात्र कार्यक्रम अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंचता नजर आया नवमी के हवन पूजन के पश्चात महा आरती भी मां दुर्गा की उतारी गई और परंपरा का निर्वहन स्मृति नगर वासियों द्वारा किया गया महा आरती के पश्चात विधि अनुसार कन्या भोज का आयोजन भी समिति द्वारा किया गया था जिसमें मां दुर्गा के कंजक रूप में उपस्थित हुई कन्याओं के पर धुलाकर महावर लगाकर तिलक किया गया और उसके बाद सभी को भोग लगाया गया समिति की सदस्यों ने अपनी श्रद्धा अनुसार कंजक रूपी कन्याओं का सेवा सत्कार किया और उन्हें भोज करने के पश्चात चुनरी ओढाकर और दक्षिणा देकर पूरे श्रद्धा पूर्वक भक्ति भाव से उन्हें विदा किया कार्यक्रम की पूर्ण जानकारी और कार्यक्रम के उद्देश्य को स्मृति नगर गृह निर्माण साख समिति मर्यादित के अध्यक्ष और सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति स्मृति नगर भिलाई के संरक्षक राजीव चौबे ने उपलब्ध कराई है अब विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजन के साथ रावण दहन किया जाएगा और फिर अगले दिन माता की मूर्ति विसर्जित कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

