सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति स्मृति नगर भिलाई में गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है इस गरबा प्रतियोगिता में महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में हिस्सा ले रहे हैं और गुजरात के पारंपरिक गरबा गीतों की धुन पर मनमोहक प्रस्तुतियां दे रहे हैं इस प्रतियोगिता में बच्चे युवा और वयस्क तीनों ही गुजरात प्रांत के पारंपरिक परिधान पहनकर पारंपरिक गीतों पर रास गरबा खेल रहे हैं इस प्रतियोगिता को देखने के लिए भी स्थानीय निवासियों के अलावा दूर दराज से लोग उपस्थित हो रहे हैं और समिति द्वारा किए जा रहे गरबा आयोजन की सराहना भी कर रहे हैं समिति द्वारा इस गरबा प्रतियोगिता के आयोजन में पुरुषों को सम्मिलित नहीं किया गया है यह प्रतियोगिता केवल महिलाओं के लिए रखी गई है जिसकी वजह से महिलाएं और बच्चे पारंपरिक गीतों में डूब कर गरबा नृत्य प्रस्तुत कर रहे हैं दुर्गोत्सव के सप्तमी के दिन आयोजित गरबा प्रतियोगिता में विशेष रूप से दो थर्ड जेंडर शामिल हुए और उन्होंने पारंपरिक गीतों पर गरबा नृत्य करते हुए दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया राष्ट्रीय चेतना न्यूज़ के संपादक राजीव चौबे ने इन दोनों थर्ड जेंडर से स्मृति नगर में चल रहे डांडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के अनुभव को जाना आप भी सुने यह क्या कह रहे हैं। सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति इस स्मृति नगर भिलाई के अध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों ने समिति द्वारा कराए जा रहे हैं गरबा प्रतियोगिता के उद्देश्य को बताया और स्वयं भी गरबा के धो पर नृत्य प्रस्तुत करते नजर आए स्मृति नगर क्षेत्र के रहवसी बहुमुखी प्रतिभा के धनी माने जाते हैं जिसका प्रमाण सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति स्मृति नगर भिलाई द्वारा कराए जा रहे कार्यक्रमों में साफ देखने को मिलती है इन कार्यक्रमों में स्थानीय लोग बड़ी संख्या में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं।

