जल ही जीवन है इसके बिना जीवन अधूरा है इसी तारतम्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सौजन्य से स्कूल के बाहर प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया। जिसमें सभी स्कूल के शिक्षक छात्र एवं जन सहयोग से प्याऊ घर के लिए सहयोग राशि दी गई। प्याऊ घर का उद्घाटन वार्ड पार्षद भोजराज सिन्हा , प्राचार्य राजेश चटर्जी के करकमलों से हुआ।
प्याऊ घर का शुभारंभ हनुमान जन्मोत्सव के दिन किया गया सभी अथितियो ने कहा कि पानी पिलाना बहुत ही पुण्य कार्य है यह पहल एक सरकारी स्कूलों की शिक्षिका और बच्चों के द्वारा की गई है जो सराहनीय है। राह में आने जाने वाले सभी राहगीरों को इस भीषण गर्मी में पानी पिलाया जा सके और एक पुण्य कार्य किया जा सके जिसमें स्कूल के बच्चे, स्काउट गाइड के बच्चे एवं शिक्षकों के द्वारा यह कार्य पूरी गर्मी किया जाएगा। इसमें विशेष योगदान श्रीमती दास सरस्वती गिरिया, डॉक्टर संगीता चंद्राकर ,मृदुला शरण, वर्षा जोशी, अशोक कुमार बंन्धे, टी बासम्मा, कुशवाहा सर, जागेश्वरी देवांगन, प्रभा देवांगन, एवम् अन्य शिक्षक साथियों का रहा।

