सुशासन तिहार 10 स्थानों में लगे शिविर

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन तिहार 2025 पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका निगम भिलाई द्वारा 10 स्थान में सुशासन तिहार शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लगाया गया है। निगम के मुख्य कार्यालय के अलावा जोन कार्यालय में भी शिविर लगे हैं। शिविर में लोग अपनी शिकायतों और समस्याओं के निराकरण को लेकर यहां बैठे कर्मचारियों को आवेदन सौंप रहे हैं। शिविर में लोग सड़क निर्माण साफ सफाई नाली जाम अवैध कब्जा हटाने आदि जैसी शिकायतों समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं शिविर में बैठे कर्मचारियों द्वारा यहां आए लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां भी दी जा रही हैं प्रत्येक कार्य के लिए अलग-अलग आवेदन दिया जाना अनिवार्य है जिससे उनकी शिकायत और समस्याओं का निराकरण समय पर किया जा सके सभी समस्याओं शिकायतों का निराकरण 1 माह के भीतर किया जाएगा। शिविर स्थल में समाधान बॉक्स भी रखा गया है जिसमें लोग अपनी सुझाव समस्याओं को डाल रहे हैं। इसकी जानकारी नगर निगम भिलाई के हेल्प डेस्क में पदस्थ राव साहब ने दी।

By editor