शनिवार को नगर पालिका निगम भिलाई के राजस्व विभाग की टीम सुपेला सब्जी मंडी पहुंची टीम के पास सुपेला में विभिन्न प्रकार की दुकान चबूतरे और शेड का मालिकाना हक रखने वालों की लिस्ट मौजूद थी टीम यह देखने पहुंची थी कि जिनके नाम से यह जगह है अलॉट की गई है उसे जगह पर उन्हीअलॉटी द्वारा व्यवसाय किया जा रहा है या ऐसी जगह पर बेजा कब्जा धारी कब्ज़ा करके अपना व्यवसाय कर रहे हैं निगम भिलाई की टीम ने सर्वे के दौरान यह पाया की सुपेला सब्जी मंडी में व्यवसाय करने वाले कई व्यवसाय ऐसे हैं जिन्होंने दूसरों की दुकानों पर कब्जा करके अपना व्यवसाय चला रहे हैं ऐसे सभी लोगों को शासन के आदेश पर सूचीबद्ध करके अब उन्हें इन दुकानों का मलिकाना हक देने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी और ऐसे दुकानदार इन दुकानों का मालिकाना हक लेने के लिए निगम को दी जाने वाली राशि भी देने को तैयार हैं निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत अभी कई ऐसे और बाजार हैं जहां चबूतरे समेत दुकान और शेड बनाई गई हैं इन सभी जगह पर सर्वे किया जाना है तब जाकर वर्तमान यथा स्थिति पता चलेगी कि कितने अलॉटी स्वयं व्यवसाय कर रहे हैं और कितनों पर कब्जाधारी कब्जा किए बैठे हैं।।

