सीलबंद दुकान की सील खोल सामान किराएदार को सौंपा

भिलाई।उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश पर बीएसपी के प्रवर्तन अनुभाग की टीम ने शॉप नंबर 182 न्यू सिविक सेंटर की सील को खोलकर सामानों को सौंपने के बाद फिर से शॉप को सील कर दिया है यह कार्रवाई कार्यपालक दंडाधिकारी हुलेश्वर प्रसाद खूंटे और पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। इस शॉप को बीएसपी के संपदा न्यायालय के आदेश पर प्रवर्तन विभाग द्वारा 2 अप्रैल को सील किया गया था गौरतलप है की न्यू सिविक सेंटर स्थित शॉप नंबर 182 में संचालित न्यूज़ सचदेवा पीटी कॉलेज के बतौर किराएदार पिटीशन चिरंजीव जैन ने प्रवर्तन टीम द्वारा अपनी शॉप को सील किए जाने पर हाईकोर्ट में अपनी कोचिंग के विद्यार्थियों की परीक्षा और उनके भविष्य का हवाला देते हुए उनके डॉक्यूमेंट रखे होने की गुहार लगाई थी इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश के परिपालन में प्रवर्तन विभाग की टीम ने कार्यपालक डंडाअधिकारी हुलेश्वर प्रसाद खूंटे पुलिस बल थाना कोतवाली शॉप अनुभाग के जीएम आरके साहू संपदा न्यायालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में सील खोल इस शॉप में मौजूद बच्चों के दस्तावेज आदि सामानों का पंचनामा कर सूचीबद्ध करते हुए सामानों की वापसी पिटीशन तथा किराएदार चिरंजीव जैन पार्टनर सचदेवा न्यू pt कॉलेज को सोपा गया।

By editor