सिख समाज ने बड़े श्रद्धा भाव से मनाया गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व

सिख समाज ने अपने चौथे गुरु गुरु रामदास जी का प्रकाश बड़ी धूमधाम से मनाया इस अवसर पर हाउसिंग बोर्ड भिलाई स्थित गुरुद्वारे में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके तहत विशेष तौर पर महिला संगत के द्वारा कीर्तन और पाठ का कार्यक्रम किया गया इस मौके पर पुरुषों के रागी जत्थे ने भी गुरु रामदास पर कीर्तन किया और गुरुद्वारे के अंदर पूरा भक्ति में माहौल बना दिया इसके बाद गुरुद्वारे में वर्षों से अपनी सेवा देने वाले संगत के भाइयों एवं कीर्तन करने वाली महिला संगत की महिलाओं का सम्मान शिरोपा देकर किया गया इस सम्मान की कड़ी में समाज की उत्तरोत्तर तरक्की करने में जिनका सहयोग रहा है वह लोग भी शामिल रहे कार्यक्रम में विशेष तौर पर भिलाई के लगभग सभी गुरुद्वारा के प्रधान सहित छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के प्रधान जसवीर सिंह चहल महासचिव गुरनाम सिंह कुका शामिल हुए जिनके हाथों सिख समुदाय का सर्वोच्च सम्मान। शिरोप भेट किया गया आयोजन की जानकारी हाउसिंग बोर्ड गुरुद्वारा के प्रधान जसबीर सिंह सैनी सहित छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के प्रधान जसबीर सिंह चहल महासचिव गुरनाम सिंह कूका एवं अन्य लोगों ने मीडिया को दी है सिख समुदाय ने अपने चौथे गुरु के प्रकाश पर्व के अवसर पर हाउसिंग बोर्ड गुरुद्वारा को खूब सजाया था और कार्यक्रम के अंतिम कड़ी के तौर पर गुरुद्वारा परिसर के लंगर हॉल में गुरु का लंगर भी लगाया जिस लंगर में क्षेत्र वीडियो सहित दुर दराज़ से आए सिख समुदाय सहित अन्य समुदाय के लोगों ने भी लंगर का स्वाद चखा ।

By editor