भिलाई।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को नगर सेवा विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग तथा इनफ़ोर्समेंट विभाग द्वारा पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सिविक सेंटर स्थित अंग्रेजी तथा देसी शराब दुकान के पास आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अधिकारी, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, भिलाई दुर्ग डॉ. अनीता सावंत, सीजीएम टीए और सीएसआर उत्पल दत्ता, सैफी चेयरमैन एवं ओए अध्यक्ष एनके बंछोर और ओए महासचिव परविंदर सिंह उपस्थित थे। जनसंपर्क विभाग के महाप्रबंधक प्रशांत तिवारी अपने टीम के साथ मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने विचार रखे और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा की। मुख्य वक्ता डॉ. अनीता सावंत ने प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले प्रदूषण के बारे में विस्तार से बताया और सिंगल-यूज प्लास्टिक पर लगाए गए प्रतिबंध के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक के उपयोग से भूमि, जल, वायु और शरीर पर कितने बुरे परिणाम हो रहे हैं और इससे बचने के लिए प्लास्टिक का उपयोग न करने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक उत्पल दत्त द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूर्णता बंद करने पर जोर दिया गयाl ऑफिसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर ने संबोधित करते हुए कहा की जो काम किया जा रहा है अगले बार उस काम को बेहतर ढंग से ऐसा करें कि दोबारा करने की जरूरत ना महसूस हो।
यहां स्तिथ चखना सेंटर और ठेलो में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक, पानी के पाउच, प्लास्टिक गिलास, झिल्ली पन्नी, कैरी बैग और पानी की बोतलें बड़ी संख्या में बेची जाती हैं।जो चारों ओर बिखरी हुई थीं। इनको सफाई मित्रों द्वारा हटाया गया।
कार्यक्रम में जन स्वास्थ्य विभाग और इनफोर्समेंट विभाग के अधिकारी मिलिंद कुमार बंसोड, देवानंद चौहान तथा मुकुंद मानिकपुरी के साथ अन्य कर्मचारीगण और सफाई मित्र उपस्थित थे।
कार्यक्रम में प्रवर्तन तथा जन स्वास्थ्य विभाग के सफाई कर्मियों तथा सुपरवाइजर सहित लगभग 350 लोग उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन महाप्रबंधक जन स्वास्थ्य केके यादव ने किया।

